VIDEO : आप भी जानिए, क्यों डोनाल्ड ट्रंप से हाथ छुड़ा कर दूर भागीं पत्नी मेलानिया ट्रंप

तेल अवीव : आशिकमिजाजी के लिए मशहूर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उनका हाथ झटक दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति को इस असहज स्थिति का सामना इस्राइल में करना पड़ा. विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव पर जब यह दंपती तेल अवीव के निकट […]
तेल अवीव : आशिकमिजाजी के लिए मशहूर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उनका हाथ झटक दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति को इस असहज स्थिति का सामना इस्राइल में करना पड़ा.
विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव पर जब यह दंपती तेल अवीव के निकट लोड स्थित बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी का हाथ पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, मेलानिया ने उनके हाथ को झटक दिया और उनसे थोेड़ी दूर हो गयीं.
उसी समय इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा का हाथ थामे चल रहे थे. एयरपोर्ट पर हुए इस वाकये का वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










