ePaper

जानें किस देश में स्कूल के बच्चे पढ़ते हैं रामायण, महाभारत

Updated at : 09 May 2017 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
जानें किस देश में स्कूल के बच्चे पढ़ते हैं रामायण, महाभारत

नयी दिल्ली: भारत और रोमानिया के बीच बेहद करीबी और मजबूत संबंधहैं. दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक संबंध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोमानिया में 11वीं कक्षा में बच्चों को रामायण और महाभारत के अंश पढ़ाये जाते हैं. ये बातें खुद रोमानिया के राजदूत राडू ओक्टावियन डोबरे ने कहीं हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत और रोमानिया के बीच बेहद करीबी और मजबूत संबंधहैं. दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक संबंध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोमानिया में 11वीं कक्षा में बच्चों को रामायण और महाभारत के अंश पढ़ाये जाते हैं.

ये बातें खुद रोमानिया के राजदूत राडू ओक्टावियन डोबरे ने कहीं हैं. भारत में रोमानिया के राजदूत डोबरे ने कहा, ‘दोनों देशों के पहले से चले आ रहे मजबूत संबंध हाल के वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुए हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क पहले से ज्यादा बढ़े हैं. दोनों देशों के बीच करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं.’

रामायण पर परीक्षा में मुस्लिम लड़की ने मारी बाजी

उन्होंने कहा, ‘हमारे संबंध काफी करीबी हैं और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोमानिया में 11वीं कक्षा में बच्चों को रामायण और महाभारत के अंश पढ़ाये जाते हैं. इंटरनेशनल कल्चर खंड में बच्चों को यह पढ़ाया जाता है.’

रामायण, महाभारत और शहीदों पर डाक टिकट जारी करेगी सरकार

राडू ओक्टावियन डोबरे ने कहा कि हमारे देश में दो बाॅलीवुड चैनल 24 घंटे प्रसारित होते हैं. हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाना चाहते हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रोमानिया, भारत को सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में देखना चाहता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थान है और हम रोमानिया को भारत के पर्यटन के नक्शे पर देखना चाहते हैं.

महाभारत राजनीति की शिक्षा का महान स्रोत : आडवाणी

उन्होंने कहा कि रोमानिया के एक लेखक मिर्सिया इलिएड की पश्चिम बंगाल से जुड़ी प्रेम कहानी और इस पर आधारित पुस्तक मैत्रेय काफी लोकप्रिय रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola