अमेरिका बंद करेगा भारत को करोड़ों डॉलर की मदद!

वाशिंगटन : अमेरिका ने वित्त वर्ष 2018 में भारत को मिलनेवाली आर्थिक मदद में कटौती करने की योजना बनायी है. हालांकि उसने पाकिस्तान को मिलनेवाली 20 करोड़ डॉलर की सहायता को यथावत रखा है. यह खुलासा अमेरिका की ओर से दूसरे देशों को दिये जाने वाले बजट के संवेदनशील दस्तावेजों से हुआ है. फिलहाल अमेरिका […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने वित्त वर्ष 2018 में भारत को मिलनेवाली आर्थिक मदद में कटौती करने की योजना बनायी है. हालांकि उसने पाकिस्तान को मिलनेवाली 20 करोड़ डॉलर की सहायता को यथावत रखा है. यह खुलासा अमेरिका की ओर से दूसरे देशों को दिये जाने वाले बजट के संवेदनशील दस्तावेजों से हुआ है. फिलहाल अमेरिका की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गयी है.
अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत समर्थक माना जा रहा था, लेकिन ट्रंप प्रशासन की बजट कटौती की योजना ने इस नजरिये को बदल सकता है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च में कटौती की थी, जिसका जम कर विरोध हो रहा है.
यह कटौती क्यों
15 पेज के लीक दस्तावेज के मुताबिक ट्रंप प्रशासन अमेरिकी रक्षा बजट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 54 अरब डॉलर करना चाहता है. इसे पूरा करने के लिए सहायता में कटौती जरूरी मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




