एफबीआई प्रमुख जेम्स कोमी ने रूस को बताया अमेरिका के सामने सबसे बड़ा खतरा

वाशिंगटन : एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी ने कहा है कि रूस अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ा खतरा पैदा करता है. कोमी ने सीनेट जुडिशीयरी कमिटी के सामने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे विचार से रूस के इरादों और उसकी क्षमताओं को देखते हुए रूस पृथ्वी पर किसी भी देश […]
वाशिंगटन : एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी ने कहा है कि रूस अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष सबसे बड़ा खतरा पैदा करता है. कोमी ने सीनेट जुडिशीयरी कमिटी के सामने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे विचार से रूस के इरादों और उसकी क्षमताओं को देखते हुए रूस पृथ्वी पर किसी भी देश के समक्ष निश्चित ही सबसे बड़ा खतरा पैदा करता है. कोमी ने कहा कि एफबीआई रूसी हैकरों के खिलाफ काम कर रहा है. सांसदों ने साइबरस्पेस में रूसी गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की.
इसे भी पढ़िये : 1990 में एफबीआई ने की थी मंडेला की जासूसी
सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पूछा कि क्या रूस के बारे में क्या यह कहना सही है कि वह साइबर अपराधियों को सक्रिय रुप से पनाहगाह मुहैया कराता है. इसका कोमी ने ‘हां’ में जवाब दिया. ग्राहम ने पूछा कि क्या कोमी उनकी इस बात से सहमत हैं कि रूस को तभी ऐसा करने से रोका जा सकता है, यदि उसे अमेरिकी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए सबक सिखाया जाये.
इसे भी पढ़िये : ‘संभव है कि एफबीआई प्रमुख ने क़ानून तोड़ा है’
इस सवाल के जवाब में कोमी ने कहा कि यह उचित बयान है. कोमी ने कहा कि रूसी पूरी दुनिया में ऐसा कर रहे हैं. एफबीआई प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस वास्तविक मतों की संख्या में बदलाव नहीं कर सका, लेकिन वह एक दिन ऐसा करने में सक्षम हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




