ब्रिटेन की राजकुमारी की टॉपलेस तसवीरें छापनेवाले छह लोगों पर मुकदमा शुरू

Updated:
विज्ञापन
ब्रिटेन की राजकुमारी की टॉपलेस तसवीरें छापनेवाले छह लोगों पर मुकदमा शुरू

लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन की टॉपलेस तसवीरें प्रकाशित करने के मामले में छह लोगों पर मुकदमा शुरू हो गया है. फ्रांस की एक मैगजीन ने तसवीरें छापी थी,जो वर्ष 2012 की है. तब केट और प्रिंस विलियम फ्रांस में छुट्टियां बिताने गये थे. ब्रिटेन के शाही परिवार में […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन की टॉपलेस तसवीरें प्रकाशित करने के मामले में छह लोगों पर मुकदमा शुरू हो गया है. फ्रांस की एक मैगजीन ने तसवीरें छापी थी,जो वर्ष 2012 की है. तब केट और प्रिंस विलियम फ्रांस में छुट्टियां बिताने गये थे.

ब्रिटेन के शाही परिवार में जन्मी प्रिंसेस, केट मिडल्टन दुबारा बनीं मां

आरोपियों पर इल्जाम है कि उन्होंने मिल कर इस शाही जोड़े की निजता का हनन किया. अदालत में प्रिंस विलियम की ओर से पढ़ेगये एक बयान में कहा गया, ‘मैगजीन में मेरी पत्नी केट मिडिलटन की टॉपलेस तसवीरें छपना मेरे लिए ज्यादा तकलीफदेह था. इससे मुझे याद आया कि मेरी मां के साथ भी पत्रकार इसी तरह की हरकत करते थे.’

फ्रांस के क्लोजर मैगजीन ने जहां केट की टॉपलेस तसवीरें छापीं थीं, वहीं एक अन्य फ्रांसीसी अखबार ला प्रविंस ने केट की बिकिनी में तसवीरें प्रकाशित की थी. पेरिसकी न्यूज एजेंसी के दो छायाकारों पर आरोप है कि उन्होंने लांग-लेंस शॉट के द्वारा छुप कर केट और विलियम की तसवीरें लीं.

केट मिडल्टन अस्पताल में भर्ती, आने वाला है नया मेहमान

मैगजीन के संपादक, चीफ एग्जीक्यूटिव और ला प्रविंस के दो छायाकारों के साथ-साथ इस न्यूजपेपर के तत्कालीन पब्लिशिंग डायरेक्टर को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. सरकारी वकील ने आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है,तो केट और विलियम के वकील ने अदालत से अपील की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त फैसला दिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola