ePaper

पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये हुआ सस्ता

Updated at : 01 Apr 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये हुआ सस्ता

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल व डीजल के दाम शनिवार मध्यरात्रि से कम हो गए हैं. पेट्रोल 3.77 रुपये प्रति लीटर व डीजल 2.91 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है. सार्वजनिक तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में इस कटौती की घोषणा की है. इस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.14 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल व डीजल के दाम शनिवार मध्यरात्रि से कम हो गए हैं. पेट्रोल 3.77 रुपये प्रति लीटर व डीजल 2.91 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है.

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में इस कटौती की घोषणा की है. इस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.14 रपये प्रति लीटर व डीजल का दाम 59.02 रुपये प्रति लीटर है.
इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि पेट्रोल के दाम में 3.77 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई है. इसमें राज्य लेवी शामिल नहीं है. यानी स्थानीय लेवी को शामिल करने पर कटौती अधिक होगी. इसी तरह डीजल के दाम में 2.91 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई है. इस कटौती में राज्य लेवी शामिल नहीं है. इससे पहले इनके दाम में 16 जनवरी को संशोधन किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola