लखीमपुर खीरी में भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने पर तनाव के बाद कर्फ्यू लागू

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद फैले तनाव के मद्देनजर गुरुवार की रात से कर्फ्यू लगा दिया गया. जिलाधिकारी आकाशदीप ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर दो छात्रों द्वारा कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने […]
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद फैले तनाव के मद्देनजर गुरुवार की रात से कर्फ्यू लगा दिया गया. जिलाधिकारी आकाशदीप ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर दो छात्रों द्वारा कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला एक वीडियो वायरल किये जाने के बाद दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया.
जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान देर रात गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. जिलाधिकारी ने बताया कि हालात के मद्देनजर जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. मामले में आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




