हिजाब पहनने वाली व्हाइट हाउस की कर्मचारी ने ट्रंप प्रशासन के आठवें दिन छोड़ी नौकरी

वाशिंगटन : अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक भूतपूर्व हिजाब पहनने वाली मुस्लिम कर्मचारी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विवादित यात्रा प्रतिबंध की घोषणा के बाद उसने नये प्रशासन के महज आठ दिन के अंदर नौकरी छोड़ दी.व्हाइट हाउस में वर्ष 2011 में काम करना शुरू करने वाली बांग्लादेशी मूल […]
वाशिंगटन : अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक भूतपूर्व हिजाब पहनने वाली मुस्लिम कर्मचारी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विवादित यात्रा प्रतिबंध की घोषणा के बाद उसने नये प्रशासन के महज आठ दिन के अंदर नौकरी छोड़ दी.व्हाइट हाउस में वर्ष 2011 में काम करना शुरू करने वाली बांग्लादेशी मूल की रुमाना अहमद वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में कार्यरत थीं.
‘द अटलांटिक’ में प्रकाशित अपने लेख में उन्होंने लिखा, ‘‘मेरा काम अपने देश के लिये सर्वश्रेष्ठ को बढ़ावा देना और उसकी रक्षा करना था. मैं हिजाब धारण करने वाली मुस्लिम महिला हूं वेस्ट विंग में मैं एकमात्र हिजाबी महिला थी और ओबामा प्रशासन ने हमेशा मुझे यह महसूस करवाया कि मेरा उनके बीच स्वागत है और मैं उनमें शामिल हूं.” रुमाना ने कहा कि अधिकतर साथी अमेरिकी-मुस्लिमों की तरह उन्होंने भी वर्ष 2016 में अपना अधिकतर समय ‘‘डर” में बिताया, क्योंकि ट्रम्प ‘‘हमारे समुदाय को अपमानित” करते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




