मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तान में पंजाब विधानसभा भवन पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड

पेशावर : पाकिस्तान में पंजाब विधानसभा भवन पर आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड सहित दो आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के नजदीक उनके ठिकानों पर भारी गोलाबारी की. विधानसभा भवन पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए थे. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, वजीहुल्ला उर्फ अहरार पाक-अफगान सीमा […]
पेशावर : पाकिस्तान में पंजाब विधानसभा भवन पर आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड सहित दो आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के नजदीक उनके ठिकानों पर भारी गोलाबारी की. विधानसभा भवन पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए थे.
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, वजीहुल्ला उर्फ अहरार पाक-अफगान सीमा पर गोलाबारी में मारा गया. वह प्रतिबंधित जमातुल अहरार से ताल्लुक रखता था. मारा गया अन्य आतंकवादी हिकमत उर्फ कारी जुबैर अफगानिस्तान में आतंकी ट्रांजिट शिविर का प्रभारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




