ePaper

तानाशाह किम जोंग उन के भाई के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पहले भी हो चुकी है चाचा की हत्या

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
तानाशाह किम जोंग उन के भाई के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पहले भी हो चुकी है चाचा की हत्या

कुआलालम्पुर : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की पहचान तानाशाही भरे फैसलों के लिए है, लेकिन अब खबर उनके परिवार से जुड़ी है. नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई की पिछले दिनों मलेशिया में हत्या हो गई जिसका पोस्टमार्टम कल किया गया. खबरों की माने तो किम जोंग नाम जब […]

विज्ञापन

कुआलालम्पुर : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की पहचान तानाशाही भरे फैसलों के लिए है, लेकिन अब खबर उनके परिवार से जुड़ी है. नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई की पिछले दिनों मलेशिया में हत्या हो गई जिसका पोस्टमार्टम कल किया गया. खबरों की माने तो किम जोंग नाम जब इस सप्ताह मलेशिया में एक विमान का इंतजार कर रहे थे तभी दो महिला हत्यारों ने कथित तौर पर जहर देकर उनकी हत्या कर दी थी.

मलेशियाई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल समाह मत ने बताया कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलेशिया रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा या नहीं और यदि सार्वजनिक करेगा तो कब करेगा. उत्तर कोरिया ने शव का परीक्षण किए जाने पर आपत्ति जताई है और किम जोंग नाम के शव को वापस भेजे जाने की मांग की है. उत्तर कोरिया ने इस बारे में कोई औपचारिक विरोध दर्ज नहीं कराया जिसके कारण मलेशिया ने इस प्रक्रिया को आगे बढाया.

पोस्टमार्टम का परिणाम सामने आने से मौत के कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है. इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि किम जोंग नाम की हत्या के लिए उत्तर कोरिया ने कोई दस्ता भेजा था. पोस्टमार्टम कल देर रात पूरा किया गया. इससे कुछ ही घंटों पहले पुलिस ने इस मामले में एक महिला संदिग्ध को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार की गई महिला के पास वियतनामी यात्रा दस्तावेज हैं जिन पर उसका नाम दुआन थी हुओंग लिखा हुआ है.

इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता के चाचा जांग सोंग-थाएक की दिसंबर 2013 में हत्या कर दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो- उन्हें भूखे कुत्तों के आगे छोड़ दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola