ePaper

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से माइकल फ्लिन ने दिया इस्तीफा

Updated at : 14 Feb 2017 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से माइकल फ्लिन ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने आज घोषणा की है कि माइकल फ्लिन ने मॉस्को के साथ उनके संपर्क को लेकर बढ़ रहे विवादों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने औपचारिक त्यागपत्र में फ्लिन ने माना कि ‘‘मैंने निर्वाचित उपराष्ट्रपति और अन्य लोगों को” […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने आज घोषणा की है कि माइकल फ्लिन ने मॉस्को के साथ उनके संपर्क को लेकर बढ़ रहे विवादों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है.

अपने औपचारिक त्यागपत्र में फ्लिन ने माना कि ‘‘मैंने निर्वाचित उपराष्ट्रपति और अन्य लोगों को” ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तक ‘‘रुसी राजदूत के साथ फोन पर हुई अपनी बातचीत से जुड़ी समुचित जानकारी दी थी.” व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने फिलहाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) जोसेफ केलॉग को कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola