ePaper

ट्रंप ने मेक्सिको को दी धमकी, कहा - गंदे लोगों पर करो काबू, वर्ना अमेरिका भेजगा सैनिक

Updated at : 02 Feb 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने मेक्सिको को दी धमकी, कहा - गंदे लोगों पर करो काबू, वर्ना अमेरिका भेजगा सैनिक

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के अपने समकक्ष को फोन कर धमकाते हुए कहा है कि अगर मेक्सिको की सेना अपने देश के गंदे लोगों को काबू में करने के लिए कुछ और नहीं करेगी, तो अमेरिका इस काम के लिए अपनी सेना भेजने के लिए तैयार है. ट्रंप ने अक्तूबर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के अपने समकक्ष को फोन कर धमकाते हुए कहा है कि अगर मेक्सिको की सेना अपने देश के गंदे लोगों को काबू में करने के लिए कुछ और नहीं करेगी, तो अमेरिका इस काम के लिए अपनी सेना भेजने के लिए तैयार है. ट्रंप ने अक्तूबर में हुई राष्ट्रपति पद की बहस में मेक्सिको के मादक पदार्थ तस्करों और बुरे लोगों के लिए बैड होंबर्स (गंदे लोग) मुहावरे का इस्तेमाल किया था और अमेरिका को इनसे छुटकारा दिलाने का संकल्प जताया था.

द एसोसिएट प्रे’ को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के बीच शुक्रवार सुबह फोन पर हुई बातचीत के कुछ अंश मिले हैं. हालांकि, इसमें इस बात का विस्तार से उल्लेख नहीं है कि ट्रंप गंदे लोग शब्द का इस्तेमाल किन लोगों के लिए कर रहे हैं और ना इनमें उनकी इस टिप्पणी के लहजे और परिप्रेक्ष्य के बारे में स्पष्ट किया है.

बातचीत के ये दुर्लभ और चौंकाने वाले अंश इस बात का खुलासा करते हैं कि नये राष्ट्रपति ट्रंप की बंद दरवाजों के पीछे कूटनीति किस तरह की है. ट्रंप की टिप्पणी से यह पता चलता है कि वह दुनिया के नेताओं के साथ भी उसी स्वर में और रुखाई से बातचीत कर रहे हैं जैसा कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों में किया था. हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. मेक्सिको की सरकार ने कहा कि यह विवरण सही नहीं था.

बनायी जायेगी सीमा पर दीवार

दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत का मकसद नये राष्ट्रपति और उनके समकक्ष के बीच चीजों को बेहतर करना था. नये राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि सीमा पर दीवार का निर्माण किया जायेगा, जिसके लिए भगुतान मेक्सिको करेगा, इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक तौर पर कहासुनी हुई थी. मेक्सिको इस पर लगातार असहमति जताता रहा है.

ट्रंप ने पेन नीटो से कही बातें

एपी को मिले बातचीत के अंश के अनुसार, ट्रंप ने पेना नीटो से कहा कि आपके यहां गंदे लोगों की भरमार है. आप उन्हें रोकने के लिए जो कर रहे हैं, वह पर्याप्त नहीं है. मुझे लगता है कि आपकी सेना डर गयी है, लेकिन हमारी सेना नहीं डरती. इसलिए उन पर लगाम लगाने के लिए मैं सेना भेज सकता हूं. फोन पर हुई बातचीत की आधिकारिक प्रतिलिपि में से ‘एसोसिएट प्रेस’ को बातचीत का केवल यही अंश उपलब्ध कराया गया है.

मेक्सिको की वेबसाइट पर भी चली खबर

मेक्सिको की एक वेबसाइट एरिस्तेगुई नोतिसियास ने मंगलवार को पत्रकार डोलिया एस्तेवेज की रिपोर्टिंग के हवाले से इसी तरह की फोन पर हुई बातचीत प्रकाशित की थी. बहरहाल, मेक्सिको के विदेश मामलों के विभाग ने इस तरह की बातचीत से इनकार किया है और कहा है कि यह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है और बाद में यह भी कहा कि यही बयान एपी को मिले बातचीत के अंश पर भी लागू होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola