सात देशों पर बैन के खिलाफ थे अटार्नी जनरल, ट्रंप ने पद से हटाया

Updated at : 31 Jan 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
सात देशों पर बैन के खिलाफ थे अटार्नी जनरल, ट्रंप ने पद से हटाया

वाशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनॉल्ड ट्रंप ने आज फिर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. ट्रंप ने कार्यकारी अटार्नी जनरल सेली येट्स को सोमवार की रात हटा दिया. गौरतलब है कि कार्यकारी अटार्नी जनरल ने सात देशों के प्रतिबंध के फैसले का समर्थन नहीं किया था. व्हाहट हाउस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनॉल्ड ट्रंप ने आज फिर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. ट्रंप ने कार्यकारी अटार्नी जनरल सेली येट्स को सोमवार की रात हटा दिया. गौरतलब है कि कार्यकारी अटार्नी जनरल ने सात देशों के प्रतिबंध के फैसले का समर्थन नहीं किया था. व्हाहट हाउस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कार्यकारी अटार्नी जनरल ने अमेरिकी जनता की सुरक्षा लेकर किये गये फैसले का समर्थन नहीं देकर धोखा देने का काम किया है.

व्हाइट हाउस ने वर्जीनीया के अटार्नी जनरल डाना बुनेटे को कार्यकारी अटार्नी जनरल नियुक्त किया है. नये अटार्नी जनरल ने बताया कि वो ट्रंप के इस फैसले का समर्थन करते हैं. गौरतलब है कि येट्ल ने न्याय विभाग को आदेश जारी करते हुए सात मुसलिम देशों पर लग रहे प्रतिबंध को गलत ठहराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola