ओट्स से बनाएं टेस्टी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 14 Mar 2026 10:20 AM
oats recipe ideas (AI Image)
Oats Recipe Ideas For Breakfast: सुबह के नाश्ते में आपको भी समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए तो आप ओट्स से बनी इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.
Oats Recipe Ideas For Breakfast: अगर आप भी ओट्स खाना पसंद करते हैं लेकिन हर बार मसाला ओट्स खाकर ऊब चुके हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. ओट्स से आप अलग-अलग डिश तैयार कर सकते हैं जिनका स्वाद लाजवाब होता है. इस आर्टिकल में हम आपको ओट्स से बनने वाली कुछ आसान और मजेदार रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे.
ओट्स डोसा को करें ट्राई
नाश्ते में डोसा खाना है पसंद है तो ओट्स डोसा को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ओट्स को बारीक पीस लें. इसमें दही, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें. तवा गर्म करके उस पर थोड़ा तेल लगाएं और घोल को फैलाकर पतला डोसा बना लें.
ओट्स मिक्स वेज चीला को करें ट्राई
आप आसानी से ओट्स मिक्स वेज चीला बना सकते हैं. ओट्स पाउडर में बेसन, अपनी पसंद की सब्जियां और नमक को डाल दें. इसमें आप हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. गर्म तवे पर थोड़ा सा तेल डालें. फिर बैटर को डालें और दोनों तरफ से चीला को पका लें. चीला को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
ओट्स पैनकेक को करें ट्राई
मीठा नाश्ता पसंद करने वालों के लिए ओट्स पैनकेक एक अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए ओट्स पाउडर में दूध, चीनी और थोड़ा बेकिंग पाउडर मिलाकर बैटर तैयार करें. तवे पर थोड़ा बटर लगाकर घोल को गोल आकार में फैला दें. ऊपर से शहद, चॉकलेट सिरप या ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
ओट्स खिचड़ी को करें ट्राई
ओट्स खिचड़ी भी आप बना सकते हैं. प्रेशर कुकर में थोड़ा घी गर्म करें और जीरा, अदरक और सब्जियां डालकर भूनें. अब इसमें ओट्स, मूंग दाल और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










