ePaper

पाकिस्तान : शरीफ ने नये विदेश सचिव की तलाश शुरू की, जांजुआ हैं पहली पसंद

Updated at : 25 Jan 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : शरीफ ने नये विदेश सचिव की तलाश शुरू की, जांजुआ हैं पहली पसंद

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारी गोलबंदी के बीच नए विदेश सचिव की नियुक्ति के लिए विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौजूदा विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत का पद संभालने के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं. समाचारपत्र डॉन ने लिखा है , ‘‘ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारी गोलबंदी के बीच नए विदेश सचिव की नियुक्ति के लिए विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौजूदा विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत का पद संभालने के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं.

समाचारपत्र डॉन ने लिखा है , ‘‘ विदेश सचिव पद के लिए गहन प्रक्रिया शुरू हो गयी है क्योंकि अंतिम फैसले कीघड़ी नजदीक आती जा रही है.’ चौधरी अमेरिका में निवर्तमान पाकिस्तानी राजदूत जलील अब्बास जिलानी की जगह लेंगे. शरीफ के पास चार संभावित उम्मीदवार हैं जिनमें से किसी एक को उन्हें विदेश सचिव पद के लिए चुनना है. इनमें भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित, फ्रांस में पूर्व पाकिस्तानी राजदूत गालिब इकबाल, ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद इब्न ए अब्बास और संयुक्त राष्ट्र के लिए जिनीवा में स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जांजुआ शामिल हैं. शरीफ ने हालांकि अभी तक अपनी भावी पसंद के बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन विभिन्न सूत्रों का कहना है कि जांजुआ उनकी पहली पसंद हो सकती हैं. शरीफ का दो तिहाई कार्यकाल बीत चुका है लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को पूर्णकालिक विदेश मंत्री नहीं बनाया है और एक सलाहकार तथा विशेष सहायक के साथ वे विदेश विभाग चला रहे हैं.

सामान्य हालात में वरिष्ठता और योग्यता विदेश सचिव की नियुक्ति का पैमाना होती है लेकिन शरीफ जिस किसी को भी चुनेंगे उसमें वह अपनी निजी सहजता और उम्मीदवारों के बारे में मिलने वाली सिफारिश को प्रमुखता दे सकते हैं. पूर्व में एक इस पहलू पर भी विचार किया जाता रहा है कि भावी विदेश सचिव बीजिंग, वाशिंगटन यानयी दिल्ली में राजदूत केरूप में अपनी सेवाएं दे चुका हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola