नीलाम होगा डोनाल्ड ट्रंप के बचपन का घर

न्यूयॉर्क : अमेरिका के क्वींस में वह मकान नीलाम होने वाला है जहां से निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचपन की यादें जुड़ी हैं. मकान बेचने वालों को उम्मीद है कि ट्रंप का नाम जुड़े होने से इसकी कीमत बहुत ज्यादा मिलेगी. समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी कि दूधिया रंग के इस […]
न्यूयॉर्क : अमेरिका के क्वींस में वह मकान नीलाम होने वाला है जहां से निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचपन की यादें जुड़ी हैं. मकान बेचने वालों को उम्मीद है कि ट्रंप का नाम जुड़े होने से इसकी कीमत बहुत ज्यादा मिलेगी.
समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी कि दूधिया रंग के इस मकान का निर्माण ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप ने कराया था और इस मकान में ट्रंप चार साल की उम्र तक रहे थे.
इस मकान को ‘पैरामाउंट रियालिटी यूएसए’ नामक कंपनी की ओर से नीलाम किया जा रहा है. पैरामाउंट की पदाधिकारी मीशा हैगानी ने कहा, ‘‘यह अद्भुत है और इसकी बहुत कीमत है जो किसी दूसरी रियल स्टेट संपत्ति से ज्यादा है.” पिछले साल माइकल डेविस नामक व्यक्ति ने इस मकान को करीब 14 लाख डॉलर में खरीदा था. पैरामाउंट उनकी तरफ से ही इसकी नीलामी करने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










