भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन सबसे बड़ा ‘अवरोधक'' : अमेरिका

Updated at : 15 Jan 2017 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन सबसे बड़ा ‘अवरोधक'' : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका के निवर्तमान ओबामा प्रशासन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने की भारत की मुहिम में रोडे अटकाने के लिए चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कम्युनिस्ट देश नयी दिल्ली के प्रयास में ‘अवरोधक’ की तरह काम कर रहा है. दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के निवर्तमान ओबामा प्रशासन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने की भारत की मुहिम में रोडे अटकाने के लिए चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कम्युनिस्ट देश नयी दिल्ली के प्रयास में ‘अवरोधक’ की तरह काम कर रहा है.

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा, ‘‘स्पष्ट रुप से एक अवरोधक है जिसका निदान करने की जरुरत है और वह चीन है.’ उनका यह बयान उस वक्त आया है जब कुछ दिन बाद ही ओबामा प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और ट्रंप प्रशासन की शुरुआत होगी.

अधिकारियों का कहना है कि चीनी प्रतिरोध की वजह से भारत एनएसजी का सदस्य नहीं बन सका. एनएसजी में सहमति के आधार पर फैसला होता है. निशा ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (बराक ओबामा) अपने इस विश्वास को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहे हैं कि भारत एनएसजी के लिए पात्रता रखता है और अमेरिका इस समूह में भारत के प्रवेश का समर्थन करता है.’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने एनएसजी में भारत के आवेदन का समर्थन करने के लिए भारत के साथ बहुत निकटता से काम किया, लेकिन हमने यह भी पाया कि वहां कुछ चिंताएं बनी हुई, कुछ आपत्तियां हैं जिनको एनएसजी के कुछ सदस्यों ने प्रकट किया है और इनको लेकर काम करने की जरुरत है.’
ओबामा प्रशासन की इस पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमने इस पर ठोस प्रगति की है और जब हम नये प्रशासन को कार्यभार सौंपेंगे तो आगे बढने का मार्ग उपलब्ध होगा. स्पष्ट रुप से एक अवरोधक है जिसका निदान करने की जरुरत है और वह चीन है.’ उन्होंने कहा कि भारत का एनएसजी सदस्य नहीं बन पाना निराशाजनक है, लेकिन ओबामा प्रशासन भारत के ‘मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था’ (एमटीसीआर) में प्रवेश को लेकर प्रसन्न है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola