ePaper

जानें आखिर दक्षिण कोरिया अमेरिका से क्यों खरीदेगा अंडे ?

Updated at : 12 Jan 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
जानें आखिर दक्षिण कोरिया अमेरिका से क्यों खरीदेगा अंडे ?

डेस मोइनेस (अमेरिका) : दक्षिण कोरिया बर्ड-फ्लू की चपेट में है जिससे पूरा देश त्रस्त है. बीमारी से चिंतित दक्षिण कोरिया ने पहली बार अमेरिका से अंडे भेजने का आग्रह किया है. अमेरिका के अंडा कारोबार के लिए यह काफी अच्छी खबर मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले वर्ष 2015 में बर्ड-फ्लू फैलने के […]

विज्ञापन

डेस मोइनेस (अमेरिका) : दक्षिण कोरिया बर्ड-फ्लू की चपेट में है जिससे पूरा देश त्रस्त है. बीमारी से चिंतित दक्षिण कोरिया ने पहली बार अमेरिका से अंडे भेजने का आग्रह किया है. अमेरिका के अंडा कारोबार के लिए यह काफी अच्छी खबर मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले वर्ष 2015 में बर्ड-फ्लू फैलने के बाद यहां मुर्गियों का आयात बढ गया था, जो बाद में अमेरिका में बर्ड फ्लू फैलने और वहां के बाजार में अंडे की घरेलू कीमतों में 79 सेंट प्रति दर्जन तक की गिरावट के साथ खत्म हुआ था.

दक्षिण कोरिया ऐसे देशों में शामिल था, जिसने साल 2015 में अमेरिका में बर्ड-फ्लू फैलने के बाद वहां से अंडे का आयात पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अभी इसे पोल्टरी उत्पादों के आयात की आवश्यकता है. बर्ड-फ्लू फैलने के बाद यहां करीब 4.9 करोड मुर्गे-मुर्गियों को मार दिया गया था। नवंबर में एच5एन6 वायरस फैलने के बाद यहां करीब ढाई करोड मुर्गियों को मारना पडा था. अमेरिका के कृषि विभाग ने शुक्रवार को अंडों के आयात की घोषणा की.

अर्नर बैरी प्रोटीन मार्केट के विश्लेषक ब्रायन मोसकोगुइरी ने कहा कि आयात की घोषणा से यहां अंडों की कीमतों में गिरावट रक गयी है. हालांकि अभी यह सौदा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह दक्षिण कोरिया को अंडे भेजने के लिए तीन चार मालवाहक एयरलाइंस वालों से करीब 30-40 लाख अंडे भेजने के बारे में बातचीत करने के लिए सोच रहे हैं.

वैश्विक बाजार में पोल्टरी एवं अंडा निर्यात को प्रोत्साहन देने वाले कारोबारी संगठन एवं अमेरिकी पोल्टरी एवं अंडा निर्यात परिषद् के अध्यक्ष जिम समनर ने कहा, ‘‘हमने कभी भी दक्षिण कोरिया को अंडे निर्यात नहीं किये क्योंकि दोनों सरकारों के बीच अंडा निर्यात का औपचारिक प्रोटोकाल नहीं था.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola