अटॉर्नी जनरल सेशंस ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध का किया विरोध

वाशिंगटन : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित सीनेटर जेफ सेशंस ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के विचार का विरोध करते हुये इस बात पर जोर दिया है कि इसे उन लोगों पर केंद्रित किया जाना चाहिए जो किसी ऐसे देश से आते हों, जिसका आतंकवाद […]
वाशिंगटन : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित सीनेटर जेफ सेशंस ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के विचार का विरोध करते हुये इस बात पर जोर दिया है कि इसे उन लोगों पर केंद्रित किया जाना चाहिए जो किसी ऐसे देश से आते हों, जिसका आतंकवाद का इतिहास रहा है.
सीनेटर जेफ सेशंस ने सांसदों से कल कहा, ‘मुझे इसमें विश्वास नहीं है और मैं इस विचार का समर्थन नहीं करता कि एक धार्मिक समूह के रूप में मुसलमानों को अमेरिका में प्रवेश करने से वंचित किया जाना चाहिए.’
सेशंस ने कहा, ‘हमारे पास बहुत अच्छे मुसलमान नागरिक है जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से योगदान दिया है और अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता और लोगों को उनकी धार्मिक आस्था का पालन करने का अधिकार देने में गहरा विश्वास रखता है.’ वह प्रस्तावित मुसलमान प्रतिबंध के मुद्दे पर सीनेटर पैट्रिक लीही के प्रश्न का जवाब दे रहे थे.
मुसलमान प्रतिबंध का मुद्दा पिछले वर्ष के चुनाव अभियान के महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है. लीही ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अमेरिका में मुसलमान अप्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में बार-बार अपना इरादा जता चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




