पाक : न्यायाधीश द्वारा काम पर रखी गयी बाल घरेलू सहायिका ने दिखायें प्रताड़ना के कई निशान

Updated at : 10 Jan 2017 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाक : न्यायाधीश द्वारा काम पर रखी गयी बाल घरेलू सहायिका ने दिखायें प्रताड़ना के कई निशान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक न्यायाधीश द्वारा काम पर रखी गयी 10 साल की एक घरेलू सहायिका ने प्रताड़ना के कई निशान आज दिखाए. एक अस्पताल के प्रमुख ने आज यह बताया. दरअसल, पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था. इस घटना ने पाकिस्तान में बाल श्रम की व्यापक […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक न्यायाधीश द्वारा काम पर रखी गयी 10 साल की एक घरेलू सहायिका ने प्रताड़ना के कई निशान आज दिखाए. एक अस्पताल के प्रमुख ने आज यह बताया. दरअसल, पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था. इस घटना ने पाकिस्तान में बाल श्रम की व्यापक मौजूदगी को उजागर किया है.

सोशल मीडिया पर लड़की के चेहरे और हाथों पर चोट की तस्वीरें फैलने के बाद शीर्ष न्ययालय ने पिछले हफ्ते मामले में हस्तक्षेप किया और पूरी जांच का आदेश दिया. बच्ची को रविवार को इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके से बरामद किया गया और उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल के प्रमुख जावेद अकरम ने बताया, ‘‘उसने प्रताड़ना के निशान दिखाये हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola