ePaper

अमेरिका चुनाव पर हैकिंग का कोई प्रभाव नहीं, रूस जिम्मेदार नहीं : डोनाल्‍ड ट्रंप

Updated at : 07 Jan 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका चुनाव पर हैकिंग का कोई प्रभाव नहीं, रूस जिम्मेदार नहीं : डोनाल्‍ड ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में साइबर हस्तक्षेप को लेकर रूस को जिम्मेदार मानने से इनकार किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के परिणाम हैकिंग से प्रभावित नहीं हुए. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के शीर्ष चार खुफिया प्रमुख इस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में साइबर हस्तक्षेप को लेकर रूस को जिम्मेदार मानने से इनकार किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के परिणाम हैकिंग से प्रभावित नहीं हुए. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के शीर्ष चार खुफिया प्रमुख इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को परेशानी में डालने वाले दस्तावेजों की हैकिंग एवं उन्हें लीक कर इन चुनावों को प्रभावित करने के अप्रत्याशित प्रयास के पीछे रूसी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का हाथ था.

ट्रंप ने कहा, ‘जहां रुस, चीन और अन्य देश एवं लोग हमारे सरकारी संस्थानों, कारोबारों और डेमोक्रैट नेशनल कमेटी सहित संगठनों के साइबर ढांचे में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं इन चुनावों के परिणाम पर इसका बिल्कुल भी कोई प्रभाव नहीं था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola