ePaper

सिन्धु जल संधि मामले में अमेरिका की इंट्री, पाकिस्तान से की बात

Updated at : 04 Jan 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
सिन्धु जल संधि मामले में अमेरिका की इंट्री, पाकिस्तान से की बात

वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सिंधु जल विवाद में अमेरिका ने इंट्री मारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को कहा है. अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर सिंधु जल संधि मामले को लेकर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सिंधु जल विवाद में अमेरिका ने इंट्री मारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को कहा है. अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर सिंधु जल संधि मामले को लेकर बात की है. बातचीत में केरी ने कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों को अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्‍यकता है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि केरी ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के वित्त मंत्री डार से बातचीत की.” उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता हूं.” किर्बी ने कहा, ‘‘सिन्धु जल संधि पिछले पचास साल से भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के मानक के तौर पर लागू है. हम भारत और पाकिस्तान को अपने मतभेद मिलकर सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं.” हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को मदद देने संबंधी सवाल का जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘‘जैसा मैंने कहा, हम भारत और पाकिस्तान को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.”

किर्बी ने कहा, ‘‘हम इस विस्तृत मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के नियमित संपर्क में हैं.” उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान ने सिन्धु जल संधि के क्रियान्वयन को लेकर अमेेरिका की मदद मांगी थी. यहां तक कि विदेश मंत्री जॉन केरी ने नई दिल्ली तथा इस्लामाबाद के बीच मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola