ePaper

तालिबानी नेता मुल्ला मंसूर को पाक ने जारी किया था पहचान पत्र

Updated at : 30 Dec 2016 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
तालिबानी नेता मुल्ला मंसूर को पाक ने जारी किया था पहचान पत्र

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार ने आज माना कि उनके देश की सीमा के अंदर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अफगान तालिबान सुप्रीमो मुल्ला मंसूर को 2005 में पाकिस्तानी नागरिक पहचान पत्र जारी किया गया था. हालांकि खान ने विदेशियों को खुलेआम पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने के लिए पिछली सरकार […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार ने आज माना कि उनके देश की सीमा के अंदर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अफगान तालिबान सुप्रीमो मुल्ला मंसूर को 2005 में पाकिस्तानी नागरिक पहचान पत्र जारी किया गया था. हालांकि खान ने विदेशियों को खुलेआम पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने के लिए पिछली सरकार को दोषी ठहराया.

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने फर्जी कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र एवं पासपोर्ट के मुद्दे पर पर्याप्त ध्यान दिया है और अब देश में यह न केवल मुश्किल है बल्कि अंसभव है. जियो न्यूज ने खान के हवाले से कहा कि मंसूर को वर्ष 2005 में पाकिस्तानी कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी किया गया था.

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान मेंं अहमद वाल कस्बे के समीप एक सुदूर इलाके में 21 मई को मंसूर और एक अन्य लड़ाके एक वाहन से जा रहे थे तब अमेरिकी विशेष अभियान बल के मानवरहित विमान ने उन्हें निशाना बनाया था. मंसूर ने जुलाई, 2015 में तालिबान का नेतृत्व संभाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola