जेटेट भाषा विवाद: विधायक अनंत प्रताप देव बोले- सीएम को लिखूंगा पत्र

Updated:
विज्ञापन
jtet language controversy

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव

Garhwa News: जेटेट की नई नियमावली में भोजपुरी और मगही भाषा को हटाए जाने के फैसले से पलामू प्रमंडल में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बीच भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने छात्रों का समर्थन करते हुए इस मुद्दे को गंभीर बताया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

केतार से संदीप की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नई नियमावली में भोजपुरी और मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर किए जाने के फैसले को लेकर विरोध तेज हो गया है. पलामू प्रमंडल में छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों के बढ़ते आक्रोश के बीच अब राजनीतिक गलियारे से भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठने लगी है. 

विधायक अनंत प्रताप देव ने किया समर्थन

झारखंड के गढ़वा जिले भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत प्रताप देव ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए छात्रों की मांग का समर्थन किया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखेंगे और इन भाषाओं को फिर से परीक्षा की सूची में शामिल करने की मांग करेंगे. 

गढ़वा के केतार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पलामू प्रमंडल में भोजपुरी और मगही भाषाओं का इस्तेमाल होता है. यह यहां के जनजीवन और संस्कृति का हिस्सा है. शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा से इन भाषाओं को नजरअंदाज करना किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अभ्यर्थियों की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे जिससे कि भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में इन क्षेत्रीय भाषाओं के जानकारों को उनका वाजिब हक मिल सके.

फैसले को वापस लेने की अपील

मालूम हो कि नई नियमावली से भोजपुरी और मगही को हटाए जाने के बाद गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले के लाखों अभ्यर्थी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने का अधिकार छीनना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. अलग-अलग छात्र संगठनों और सामाजिक समूहों द्वारा लगातार इस निर्णय को वापस लेने की अपील की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola