पश्चिम बंगाल में सेना के अभ्यास का मामला : पर्रिकर और ममता के बीच वाक्युद्ध

नयी दिल्ली / कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हाल में टोल प्लाजा पर हुए सेना के अभ्यास का मामला आज फिर तब गरमा गया जब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक तीखा पत्र लिखकर कहा कि उनके आरोपों से बल के मनोबल पर ‘‘प्रतिकूल’ असर हो सकता है. वहीं तृणमूल कांग्रेस […]
नयी दिल्ली / कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हाल में टोल प्लाजा पर हुए सेना के अभ्यास का मामला आज फिर तब गरमा गया जब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक तीखा पत्र लिखकर कहा कि उनके आरोपों से बल के मनोबल पर ‘‘प्रतिकूल’ असर हो सकता है.
वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने इसे ‘‘बेतुका दावा’ करार देते हुए पलटवार किया. पर्रिकर ने दो पृष्ठों के अपने पत्र में कहा कि सैन्यकर्मियों की तैनाती के सिलसिले में आरोपों को लेकर उन्हें ‘‘गहरा दुख’ हुआ है तथा उनके स्तर एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभव वाले व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है. उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में आपके आरोपों से देश के सशस्त्र बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पडने का खतरा है और यह आपके स्तर एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभव वाले व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




