अर्जेंटीना और चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप

ब्यूनस आयर्स : पश्चिमी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया. इस दौरान जान माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. अर्जेंटीना के भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि सैन जुआन प्रांत में स्थानीय समयानुसार कल शाम पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप […]
ब्यूनस आयर्स : पश्चिमी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया. इस दौरान जान माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. अर्जेंटीना के भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि सैन जुआन प्रांत में स्थानीय समयानुसार कल शाम पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 130 किलोमीटर गहराई में था.
चिली के सरकारी राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वहां भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गयी. भूकंप के झटके आटाकामा, कोक्विंबो, वाल्पाराइसो, ओ होगिंस और सैंटियागो मेट्रो क्षेत्र में महसूस किये गये. सैन जुआन में थोड़े समय के लिए फोन सेवाएं बाधित हो गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




