13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को नोबेल साहित्य पुरस्कार

स्टॉकहोम : अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा. वह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं और इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है.स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि 75 साल के डिलेन को ‘‘अमेरिकी गीतों की लंबी परंपरा मेंनयी काव्य […]

स्टॉकहोम : अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा. वह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं और इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है.स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि 75 साल के डिलेन को ‘‘अमेरिकी गीतों की लंबी परंपरा मेंनयी काव्य शैली विकसित करने के लिए” नोबेल पुरस्कार दिया गया हैै.

पुरस्कार की घोषणा के कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने हैरान होने के बाद तालियां बजाकर इसका स्वागत किया.पूर्व में भी नोबेल के लिए गायक के नाम की अटकलें लगी थी लेकिन उनकी दावेदारी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया.

एकेडमी की स्थायी सचिव सारा दानियस ने कहा कि डिलेन के गाने ‘‘कानों में कविता जैसे लगते हैं.” नोबेल पुरस्कार गायक के लिए सबसे नया सम्मान है. 1941 में मिनेसोटा के डुलुथ में एक साधारण परिवार में जन्मे रॉबर्ट एलेन जिमेरमन उर्फ बॉब डिलेन नेबड़े होने के साथ हार्मोनिका, गिटार और पियानो बजाना सीखा.

डिलेन को पुरस्कार के साथ 80 लाख क्रोनोर (9,06,000 डॉलर) की धनराशि मिलेगी. साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ इस साल के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की सूची पूरी हो गयी. इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है.

शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता को छोड़कर बाकी दूसरे विजेताओं को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में पुरस्कार – एक स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा – दिया जाएगा.शांति का नोबेल पुरस्कार उसी दिन नार्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले एक दूसरे समारोह में दिया जाएगा. यह पुरस्कार नार्वे की नोबेल समिति देती है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel