नवाज शरीफ के सांसद ने पूछा- आखिर कौन से अंडे देता है हाफिज सईद ?

इस्लामाबाद:मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर नवाज शरीफ अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं. उनके एक सांसद ने सईद को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि हाफिज सईद और बाकी नॉन स्टेट एक्टर्स पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? वे इतने में ही […]
इस्लामाबाद:मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर नवाज शरीफ अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं. उनके एक सांसद ने सईद को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि हाफिज सईद और बाकी नॉन स्टेट एक्टर्स पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? वे इतने में ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिसकी वजह से हम उसे पाल रहे है?"
आपको बता दे ये बातें राणा मोहम्मद अफजल ने कही है जो पीएम नवाज की पार्टी पीएमएलएन के सांसद हैं. राणा ने इसके अलावा और कई मुद्दों को भी उठाया. पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ ने आज इस खबर को प्रमुखता दी है. अखबार के अनुसार, पाकिस्तान में गुरुवार को नेशनल असेंबली की फॉरेन अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई जिसमें पाकिस्तान के दुनिया में अलग-थलग होने पर भी चर्चा की गई.
इस बैठक में राणा ने हाफिज सईद जैसे नॉन स्टेट एक्टर्स पर सख्त कार्रवाई की मांग की. राणा हाफिज के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के रवैये से बेहद नाराज थे. उन्होंने सवाल किया कि कोई बताए, आखिर हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है, जिसकी वजह से हम उसे पालने का काम कर रहे हैं ?
राणा ने कहा कि हमारी विदेश नीति का यह हाल है कि हम आज तक हाफिज सईद जैसे लोगों को खत्म नहीं कर पाए हैं. भारत इस मसले को लेकर हमें लगातार घेर रहा है. विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी हाफिज को भारत और पाकिस्तान बीच तनाव की सबसे खास वजह बताते हैं. उन्होंने अपने संबोधन में फ्रांस के हालिया दौरे का जिक्र किया और कहा कि वहां लोगों ने कश्मीर के हालात पर बात की. ये भी पूछा कि हाफिज का नाम ही हर बार क्यों लिया जाता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




