अफगानिस्तान: विद्रोहियों को खदेडने के लिए हेलीकॉप्टरों से दागी जा रही है गोलियां

कुंदुज : अफगानिस्तान के कमांडो ने कुंदुज शहर पर हमला करने वाले तालिबान विद्रोहियों को खदेडने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तालिबान विद्रोहियों ने इससे करीब एक साल पहले भी कुंदुज पर कुछ समय के लिए कब्जा किया था. विद्रोहियों को खदेडने के लिए हेलीकॉप्टरों से भी गोलियां दागी जा रही हैं. […]
कुंदुज : अफगानिस्तान के कमांडो ने कुंदुज शहर पर हमला करने वाले तालिबान विद्रोहियों को खदेडने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तालिबान विद्रोहियों ने इससे करीब एक साल पहले भी कुंदुज पर कुछ समय के लिए कब्जा किया था.
विद्रोहियों को खदेडने के लिए हेलीकॉप्टरों से भी गोलियां दागी जा रही हैं. तालिबान ने कुंदुज पर कल ऐसे समय में हमला किया जब उसके एक दिन बाद यानी आज राष्ट्रपति अशरफ गनी ब्रसेल्स में दानदाताओं के एक सम्मेलन में विश्व के नेताओं से मिलने वाले हैं. नाटो एवं स्थानीय पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों को कल देर रात शहर के मध्य से खदेड दिया गया.
अफगानिस्तान स्थित नाटो बलों ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कुदुंज शहर पर सरकार का नियंत्रण है और अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुख्य चौराहे को अपने कब्जे में कर लिया है. अतिरिक्त बल भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.’ पेंटागन के प्रवक्ता नौसेना के कैप्टन जेफ डेविस ने कहा कि अमेरिका ने अफगान बलों के समर्थन में हवाई हमले किए हैं और आवश्यकता पडने पर विशेष अभियान बल की भी मदद ली जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘हालात अभी अस्थिर हैं. हम करीब से इस पर नजर रख रहे हैं और अपने अफगान साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




