भारत- पाक तनाव ने टीवी कार्यक्रमों के प्रसारण का एयरटाइम युद्ध छेडा

Updated at : 03 Oct 2016 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
भारत- पाक तनाव ने टीवी कार्यक्रमों के प्रसारण का एयरटाइम युद्ध छेडा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारतीय चैनलों के प्रसारण के लिए उतना ही समय देगा, जिनता कि उसके चैनलों को उसने दिया है. इसके साथ ही, पाकिस्तानी चैनलों पर लोकप्रिय भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों के प्रसारण में छूट के मुशर्रफ काल के नियम को पलट दिया. पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथरिटी (पीईएमआरए) […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारतीय चैनलों के प्रसारण के लिए उतना ही समय देगा, जिनता कि उसके चैनलों को उसने दिया है. इसके साथ ही, पाकिस्तानी चैनलों पर लोकप्रिय भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों के प्रसारण में छूट के मुशर्रफ काल के नियम को पलट दिया.

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथरिटी (पीईएमआरए) ने उरी हमला और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर भारत के लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद भारत-पाक संबंधों में आए तनाव के बीच यह घोषणा की.

यहां हुई संस्था के 119 वें सत्र में इसने फैसला किया कि यदि भारत ने पाकिस्तानी कार्यक्रमों के प्रसारण को इजाजत दी तभी पीईएमआरए भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण की इजाजत देगा. पीईएमआरए नियमों के मुताबिक स्थानीय चैनल सिर्फ पांच फीसदी विदेशी कार्यक्रम दिखा सकते हैं लेकिन कई पाकिस्तानी चैनल विदेशी कार्यक्रमों पर निर्भर हैं जिनमें ज्यादातर भारत, तुर्की, अमेरिका, यूरोप के हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola