ePaper

सार्क के सदस्य देशों से सम्मेलन के आयोजन पर नेपाल करेगा बातचीत

Updated at : 02 Oct 2016 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
सार्क के सदस्य देशों से सम्मेलन के आयोजन पर नेपाल करेगा बातचीत

काठमांडो : इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन के रद्द होने के बाद आज अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि वह सदस्य देशों से बात करेगा और अगला सम्मेलन आयोजित कराने के लिए ‘जरुरी’ कदम उठाएगा. यह सम्मेलन बीते दिनों स्थगित कर दिया गया था क्योंकि भारत समेत पांच देशों ने इस बैठक की सफलता […]

विज्ञापन

काठमांडो : इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन के रद्द होने के बाद आज अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि वह सदस्य देशों से बात करेगा और अगला सम्मेलन आयोजित कराने के लिए ‘जरुरी’ कदम उठाएगा. यह सम्मेलन बीते दिनों स्थगित कर दिया गया था क्योंकि भारत समेत पांच देशों ने इस बैठक की सफलता के लिए माहौल के अनुकूल न होने की बात कहते हुए अपने हाथ खींच लिए थे. नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण माहत ने कहा कि नेपाल 19वें सार्क सम्मेलन के आयोजन के लिए सदस्य देशों को राजी करने के लिए जरुरी कदम उठाएगा और इन देशों के साथ बातचीत करेगा.

19वां सार्क सम्मेलन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में नौ और दस नवंबर को आयोजित होना था लेकिन शुक्रवार को भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा अपने हाथ खींच लेने के बाद इस सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था. इन देशों ने अप्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तान पर ऐसा माहौल बनाने का आरोप लगाया था, जो इस बैठक की सफलता के लिए सही नहीं है. बाद में श्रीलंका ने भी इस सम्मेलन से हाथ खींच लिए.

पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से लगातार आतंकवाद फैलाए जाने की बात कहते हुए भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि ‘‘मौजूदा परिस्थितियों में, भारत सरकार इस्लामाबाद में प्रस्तावित सम्मेलन में शिरकत करने में असमर्थ है.” माहत ने कहा कि सार्क के सदस्य देशों को सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सम्मेलन के आयोजन के प्रति संवेदनशील होना चाहिए.

मंत्री ने 71वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटने के बाद कल कहा, ‘‘क्षेत्रीय सहयोग और विकास को आगे बढाने के लिए सार्क एक महत्वपूर्ण मंच है.” उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के बीच सदभावनापूर्ण संबंधों से संगठन का सदुपयोग बढेगा और क्षेत्रीय विकास को बढावा मिलेगा.दक्षेस के सदस्य देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola