हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता और पाकिस्तान की एकता एवं अखंडता का सम्मान करता है. इस अशांत क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी के बाद यह बयान आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन […]
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता और पाकिस्तान की एकता एवं अखंडता का सम्मान करता है. इस अशांत क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी के बाद यह बयान आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार की नीति यह है कि हम पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं और हम बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते.” दरअसल, किर्बी पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के अंदर और बाहर दोनों ओर से प्रांत की आजादी की मांग बढने और वहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाजें तेज होने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




