फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में नहीं जीत पायेंगे फ्रांस्वा ओलांद : सर्वेक्षण

Updated:
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में नहीं जीत पायेंगे फ्रांस्वा ओलांद : सर्वेक्षण

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अगर अगले साल फिर से राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पडेगा. समाचार पत्र ली फिगारो और न्यूज चैनल एलसीआई ने कल नये जनमत सर्वेक्षण के आधार पर कहा कि फ्रांस में ओलांद को पहले ही कम पसंद किया जाता […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अगर अगले साल फिर से राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पडेगा. समाचार पत्र ली फिगारो और न्यूज चैनल एलसीआई ने कल नये जनमत सर्वेक्षण के आधार पर कहा कि फ्रांस में ओलांद को पहले ही कम पसंद किया जाता है और यदि वह अगले साल के चुनाव में खड़े होते हैं तो मतदान के पहले चरण में ही इस दौड़ से बाहर हो जाएंगे. टीएनएस सोफ्रेस-वन प्वाइंट के जनमत के मुताबिक विभिन्न नौ संभावित उम्मीदवारों के बीच समाजवादी नेता को 11 से 15 प्रतिशत मत ही हासिल हो सकेंगे.

आंकडों के लिहाज से शेष मत कन्जर्वेटिव रिपल्किन पार्टी और धुर दक्षिणपंथी नेशनल फ्रंट के बीच बंट जाएंगे. इससे पहले 2002 के चुनाव में इस तरह का रुझान देखा गया था. यह सर्वेक्षण कुल 1,006 मतदाताओं के बीच दो से पांच सितंबर के बीच किया गया. देश की अर्थव्यवस्था को अपने ढंग से चलाने के कारण ओलांद अब फ्रांस में लोकप्रिय नहीं रह गये हैं. अभी उन्होंने दूसरी बार राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने की घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola