मेसीडोनिया में हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

स्कोपजे : मेसीडोनिया की राजधानी स्कोपजे के समीप एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इटली के चार और कोसोवो के दो नागरिक मारे गए. राष्ट्रीय जन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख मिटको चावकोव ने संवाददाताओं को बताया कि जर्मनी में पंजीकृत, दो इंजन वाला पाइपर सेनेसा विमान कल स्कोपजे से करीब 20 किमी दूर कोजले […]
स्कोपजे : मेसीडोनिया की राजधानी स्कोपजे के समीप एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से इटली के चार और कोसोवो के दो नागरिक मारे गए. राष्ट्रीय जन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख मिटको चावकोव ने संवाददाताओं को बताया कि जर्मनी में पंजीकृत, दो इंजन वाला पाइपर सेनेसा विमान कल स्कोपजे से करीब 20 किमी दूर कोजले के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चावकोव ने बताया कि विमान में इटली के चार और कोसोवो के दो नागरिक सवार थे. विमान इटली के त्रेविसो हवाई अड्डे से कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना जा रहा था.
उन्होंने ईंधन भरवाने के लिए स्कोपजे में उतरना था. पुलिस तथा चावकोव दोनों ने ही हताहत नागरिकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि की. विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




