G-20 : चीनी राष्ट्रपति ने कहा ‘खोखली बातें'' न हों

हांगझोउ: विश्व अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के मुख्य मुद्दे के साथ यहां आज शुरु हुई जी 20 शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सदस्य देशों से ‘खोखली बातों’ से बचने और ठोस कदम उठाने की नसीहत दी. राष्ट्रपति शी ने सभी राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों का इस सम्मेलन में […]
हांगझोउ: विश्व अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के मुख्य मुद्दे के साथ यहां आज शुरु हुई जी 20 शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सदस्य देशों से ‘खोखली बातों’ से बचने और ठोस कदम उठाने की नसीहत दी. राष्ट्रपति शी ने सभी राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों का इस सम्मेलन में हाथ मिलाकर स्वागत किया. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बारी आने पर दोनों ने कुछ लंबे समय तक एक दूसरे का हाथ थामे रखा और मुस्कुराते रहे. जबकि कल ओबामा के यहां आगमन पर शिष्टाचार के नियमों में कई गड़बडियां दिखीं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




