मदर टेरेसा बनीं "संत", पोप फ्रांसिस ने की घोषणा

वेटिकन सिटी: कोलकाता के दीन दुखियों की सेवा करने वाली नन मदर टेरेसा को आज यहां संत घोषित किया गया.पोप फ्रांसिस ने वेटिकन के सेंट पीटर्स स्कवायर में एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्हें संत की उपाधि दी. उन्होंने लैटिन भाषा में कहा कि वह कलकत्ता (कोलकाता) की टेरेसा को संत घोषित करते हैं […]
वेटिकन सिटी: कोलकाता के दीन दुखियों की सेवा करने वाली नन मदर टेरेसा को आज यहां संत घोषित किया गया.पोप फ्रांसिस ने वेटिकन के सेंट पीटर्स स्कवायर में एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्हें संत की उपाधि दी. उन्होंने लैटिन भाषा में कहा कि वह कलकत्ता (कोलकाता) की टेरेसा को संत घोषित करते हैं और उन्हें संतों की सूची में शामिल करते हैं और अब से वह सभी चर्चों के लिये श्रद्धेय हैं. कल मदर टेरेसा की 19वीं बरसी थी. 1997 में कोलकाता में उनका निधन हो गया था. 20 वीं सदी की महानतम हस्तियों में शामिल मदर टेरेसा करीब चार दशकों तक कोलकाता में रहीं और वहां बीमार और दीन दुखियों की सेवा में जीवन गुजार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




