डोपिंग को लेकर चीन पर एक साल का बैन
Updated at : 25 Aug 2016 7:58 PM (IST)
विज्ञापन

बुडापेस्ट : भारोत्तोलकों के डोप टेस्ट में लगातार नाकाम होने के मद्देनजर चीन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है जिससे दुनिया के कुछ शीर्ष चीनी भारोत्तोलक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकेंगे. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने आज पुष्टि की कि बीजिंग ओलंपिक 2008 के तीन डोप टेस्ट पाजीटिव आने के कारण चीन […]
विज्ञापन
बुडापेस्ट : भारोत्तोलकों के डोप टेस्ट में लगातार नाकाम होने के मद्देनजर चीन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है जिससे दुनिया के कुछ शीर्ष चीनी भारोत्तोलक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकेंगे.
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने आज पुष्टि की कि बीजिंग ओलंपिक 2008 के तीन डोप टेस्ट पाजीटिव आने के कारण चीन पर प्रतिबंध लगाया गया है. यदि आरोप सही साबित हुए तो इन खिलाडियों पर आईओसी प्रतिबंध लगा देगी. चीन ने रियो ओलंपिक में भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत सात पदक जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




