Dupahiya Season 2: नए ट्विस्ट और अपराध के साथ धड़कपुर लौटेगी 'दुपहिया', सीजन 2 की अनाउंसमेंट और पूरी स्टार कास्ट की डिटेल्स

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Mar 2026 1:56 PM

विज्ञापन

दुपहिया सीजन 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Dupahiya Season 2 की अनाउंसमेंट हो गई है. जानिए धड़कपुर में इस बार क्या नया होने वाला है, कहानी और पूरी स्टार कास्ट.

विज्ञापन

Dupahiya Season 2: प्राइम वीडियो इंडिया ने 19 मार्च को मुंबई में अपना सालाना इवेंट रखा, जिसमें 2026 की आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट पेश की गई. इसी दौरान ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट भी की गई. पहले सीजन की लोकप्रियता के बाद, अब दूसरा सीजन और भी बड़े स्तर पर लौट रहा है.
आइए, बताते हैं कि धड़कपुर में इस बार क्या नया होने वाला है और ‘दुपहिया सीजन 2’ दर्शकों को कैसे बांधे रखेगा.

इस बार कहानी में क्या नया है?

सीजन 2 की कहानी फिर से धड़कपुर शहर के इर्द-गिर्द घूमेगी. इस बार कहानी में एक नया रहस्य जुड़ रहा है, जो पूरे शहर के माहौल को बदल देगा. एक नया अपराध शहर के संतुलन को हिला देता है और कहानी में शक, ट्विस्ट और इमोशन भी बढ़ जाती हैं. यानी इस बार हंसी के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा.

धड़कपुर इस सीरीज में सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक अहम किरदार की तरह है. यहां के लोग, उनकी आदतें और छोटे-छोटे किस्से कहानी को और खास बनाते हैं. इस बार भी शहर की देसी फील और अचानक होने वाली घटनाएं दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेंगी.

कॉमेडी के साथ इमोशन और सस्पेंस

‘दुपहिया’ की खासियत हमेशा से इसकी सादी कहानी को मजेदार अंदाज में दिखाना रही है. इस सीजन में भी वही स्टाइल रहेगा, लेकिन इस बार कॉमेडी के साथ इमोशन और थ्रिल और ज्यादा गहरा होगा. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रिश्तों की परीक्षा होगी और कई राज खुलेंगे, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहेगी.

पहले सीजन में दहेज में दी जाने वाली मोटरबाइक की चोरी ने पूरे गांव में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का लगाया था. इस बार भी ऐसे मजेदार और रोमांचक पल दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाएंगे.

दुपहिया 2 स्टार कास्ट

सीजन 2 में एक बार फिर शानदार कलाकार नजर आएंगे. गजराज राव और रेणुका शहाणे अपनी दमदार एक्टिंग के साथ लौट रहे हैं. इसके अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, अंजुम सक्सेना और दिनेश लाल यादव भी अहम किरदार में दिखेंगे. इन सभी कलाकारों की एक्टिंग ही इस शो को और भी मजेदार बनाती है.

क्यों देखना चाहिए सीजन 2?

अगर आपको छोटे शहर की कहानियां, हल्की-फुल्की कॉमेडी और साथ में सस्पेंस पसंद है, तो ‘दुपहिया सीजन 2’ आपके लिए परफेक्ट है. इस बार कहानी में ज्यादा ट्विस्ट, ज्यादा इमोशन और ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है, जो इसे पहले से भी ज्यादा खास बनाता है.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर जमेगी ‘पंचायत’, सीजन 5 की अनाउंसमेंट के साथ सामने आई कहानी और स्टार कास्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola