सारकोजी ने फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा पेश की दावेदारी

पेरिस : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए आज अपनी दावेदारी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे. 61 साल के पूर्व राष्ट्रपति पांच साल के अपने […]
पेरिस : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए आज अपनी दावेदारी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे. 61 साल के पूर्व राष्ट्रपति पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी वर्षों में काफी अलोकप्रिय हो गए थे. उन्होंने शीर्ष पद पर दोबारा आसीन होने की अपनी आकांक्षा नहीं छिपायी थी. सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नयी किताब ‘टूट पोर ल फ्रांस’ की प्रस्तावना में लिखा, ‘मैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










