प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने पीवी सिंधु को रियो रजत पदक जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज पीवी सिंधु को रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि ऐतिहासिक है और वर्षों तक याद रहेगी. उन्होंने सिंधु की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में खेल की तारीफ की […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज पीवी सिंधु को रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि ऐतिहासिक है और वर्षों तक याद रहेगी.
उन्होंने सिंधु की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में खेल की तारीफ की जिसमें वह स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गयी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘रजत पदक के लिये बधाई पीवी सिंधु. बहुत बढिया खेली. रियो 2016 में तुम्हारी उपलब्धि ऐतिहासिक है और वर्षों तक याद की जायेगी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




