ePaper

रियो ओलंपिक : 36 साल बाद क्‍वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

Updated at : 12 Aug 2016 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक : 36 साल बाद क्‍वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

रियो द जिनेरियो : ओलंपिक में भारत के लिए एक बड़ी खबर है. 36 साल के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. यह संयोग जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच ड्रॉ मुकाबले के कारण हो पाया. इस समय ग्रुप बी में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. […]

विज्ञापन

रियो द जिनेरियो : ओलंपिक में भारत के लिए एक बड़ी खबर है. 36 साल के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. यह संयोग जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच ड्रॉ मुकाबले के कारण हो पाया. इस समय ग्रुप बी में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. भारत के टोटल 6 अंक हैं. इस ग्रुप में टॉप पर नीदरलैंड की टीम 12 अंकों के साथ है. 9 अंकों के साथ जर्मनी की टीम दूसरे स्‍थान पर है.

भारत अभी तक चार मैच अपना खेल चुका है जिसमें दो में जीत और दो मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है. भारत को नीदरलैंड और जर्मनी की टीम ने 2-1 से हराया. भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था और आयरलैंड की टीम को 3-2 से हराया था. गुरुवार को नीदरलैंड की टीम ने भारत को 2-1 से हराया था. इस मैच में भारतीय टीम को मैच वापसी का पांच मौका मिला था, लेकिन भारत ने इसका लाभ नहीं उठा पाया और करारी हार का सामना करना पडा़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola