कंदील बलूच के हत्यारे को अब नहीं मिलेगी माफी, सरकार बनी वादी
Updated at : 19 Jul 2016 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलूच की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने सरकार को वादी बनाया है. इसने उसके परिवार के सदस्यों के लिए उसके भाई सहित हत्यारों को माफ करना असंभव बना दिया है. मॉडल के भाई ने परिवार की झूठी शान की खातिर उसकी हत्या करने की बात कबूली […]
विज्ञापन
लाहौर : पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलूच की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने सरकार को वादी बनाया है. इसने उसके परिवार के सदस्यों के लिए उसके भाई सहित हत्यारों को माफ करना असंभव बना दिया है.
मॉडल के भाई ने परिवार की झूठी शान की खातिर उसकी हत्या करने की बात कबूली है. कैपिटल पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) अजहर अकरम के मुताबिक प्राथमिकी में धारा 311 लगाई गई है. इसका मतलब है कि माफी नहीं दी जा सकती. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कल बताया कि सरकार के वादी बनने से कंदील के पिता अपने बेटे मुहम्मद वसीम और अन्य संदिग्धों को अपनी बेटी की हत्या को लेकर कभी माफ नहीं कर पाएंगे.
अकरम ने यह भी बताया कि मॉडल की हत्या से पहले उससे संपर्क में रहे सभी अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिनमें उसके माता पिता भी शामिल हैं. गौरतलब है कि 26 वर्षीय अदाकारा सह मॉडल की 15 जुलाई को मुल्तान में कथित तौर पर वसीम ने हत्या कर दी थी. वसीम ने कबूल किया था कि उसने परिवार की शान की खातिर मॉडल की हत्या करने से पहले उसे नशीली दवा दी थी. कंदील के पिता मुहम्मद अजीम ने एक प्राथमिकी दर्ज करा कर अपने दो बेटों को नामजद कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




