तालिबान ने दक्षिण अफगानिस्तान में बसों पर हमला कर 60 लोगों का अपहरण किया

कंधार : तालिबान के आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में बसों तथा कारों के काफिले पर सिलसिलेवार हमला करके करीब 60 लोगों का अपहरण कर लिया. यह जानकारी एक अफगान अधिकारी ने दी. आतंकवादियों ने बाद में कहा कि उन्होंने अपहृत 60 में से 33 लोगों को रिहा कर दिया है और 27 […]
कंधार : तालिबान के आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में बसों तथा कारों के काफिले पर सिलसिलेवार हमला करके करीब 60 लोगों का अपहरण कर लिया. यह जानकारी एक अफगान अधिकारी ने दी.
आतंकवादियों ने बाद में कहा कि उन्होंने अपहृत 60 में से 33 लोगों को रिहा कर दिया है और 27 अभी भी उनके बंधक हैं. हेलमंद के जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि हमला गारेष्क जिले में हुआ है. उन्होंने कहा कि तालिबान ने बंदूकों के बल पर बसों और कारों को रोका. यह पता नहीं चला है कि तालिबानी लडाके अपहृत यात्रियों को कहां लेकर गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




