पाकिस्तान की जमीन पर न हो भारत में हमले की साजिश : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसकी सरजमीन का इस्तेमाल भारत में हमलों का षडयंत्र रचने के लिए नहीं हो और वह वहां सक्रिय सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे. अमेरिका ने पाकिस्तान से ऐसे समय में यह बात कही है जब प्रधानमंत्री […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसकी सरजमीन का इस्तेमाल भारत में हमलों का षडयंत्र रचने के लिए नहीं हो और वह वहां सक्रिय सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे.
मार्क टोनर ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारत और पाकिस्तान को व्यावहारिक सहयोग से लाभ मिलेगा और हम दोनों देशों को सहयोग बढ़ाने एवं तनाव कम करने के लक्ष्य से सीधी बातचीत के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’ टोनर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के उठाए जाने वाले कदमों में यह सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता शामिल है कि उसकी धरती का इस्तेमाल भारत में हमलों का षडयंत्र रचने के लिए नहीं हो और पाकिस्तान उन सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कदम उठाए जो इस समय उसकी जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं.’
उनके नाम लश्कर ए तैयबा से लेकर तालिबान या आईएसआईएस हो सकते हैं लेकिन उनकी मानसिकता एक जैसी है और वह है: घृणा, हत्या एवं हिंसा.’ पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में मोदी ने कहा, ‘‘हालांकि इसकी छाया पूरी दुनिया में फैली है और इसका पोषण भारत के पड़ोस से हो रहा है.’ उन्होंने कहा कि जो लोग मानवता में विश्वास करते हैं, उन्हें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ आना चाहिए और इस बुराई के खिलाफ एक स्वर में बोलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




