200 रुपये से कम में Vi प्लान्स, मिलेगा कॉलिंग और डेटा भी

वीआई रिचार्ज प्लान
अगर आप Vodafone Idea (Vi) हैं और नंबर एक्टिव रखने के लिए किफायती प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कंपनी के कुछ ऐसे तीन प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है.
देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है. महंगे एनुअल प्लान्स से लेकर किफायती मंथली प्लान्स तक अलग-अलग कैटेगरी में ये सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. हालांकि कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो नंबर एक्टिव रखने के लिए या सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज करते हैं. ऐसे में इन यूजर्स के लिए भी कंपनी तीन ऐसे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 200 रुपये है. आइए जानते हैं इन तीनों प्लान्स के बारे में.
Vi का 179 रुपये वाला प्लान
वीआई अपने यूजर्स को 179 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में अनलिमिटेड कैटेगरी में लिस्टेड है. इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, इस प्लान में सिर्फ 1GB डेटा ही मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में कंपनी Vi Movies & TV App का फ्री एक्सेस दे रही है. ऐसे में अगर आपको सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है या ज्यादा डेटा का काम नहीं है, तो आप इस प्लान को ले सकते हैं.

Vi का 189 रुपये वाला प्लान
वीआई के पास 189 रुपये वाला प्लान भी है. इस प्लान में कंपनी 26 दिनों किओ वैलिडिटी दे रही है. बेनिफिट्स कि बात करें, तो इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, 300 फ्री SMS और 1GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसमें किसी तरह का एक्स्ट्रा बेनिफिट एडेड नहीं है.

Vi का 199 रुपये वाला प्लान
वीआई के पास 199 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें आपको पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और टोटल 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, Vi Movies & TV App का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: किसका 3599 रुपये वाला प्लान है बेस्ट डील?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










