Jio vs Airtel vs Vi: किसका 3599 रुपये वाला प्लान है बेस्ट डील?

Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Dec 2025 8:50 AM

विज्ञापन

जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई

Jio vs Airtel vs Vi Rs 3599 Plan: जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही प्राइवेट कंपनियां 3599 रुपये में अपने यूजर्स को एनुअल प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई सारे फायदे मिल रहे हैं. जानिए किसके प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs Vi Rs 3599 Plan: देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi यूजर्स की जरूरत के अनुसार कई सारे प्लान्स अलग-अलग कीमत पर ऑफर कर रही है. इन प्लान्स में मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. वहीं, कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं जिसे तीनों कंपनियां एक ही कीमत पर और एक ही वैलिडिटी के लिए यूजर्स को ऑफर कर रही है. हालांकि, तीनों ही कंपनियों के प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स में काफी फर्क है. अब Jio, Airtel और Vi के एनुअल प्लान्स ही ले लीजिए. Jio, Airtel और Vi तीनों कंपनियां 3599 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, लेकिन तीनों के प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग है. ऐसे में यहां जानिए किस कंपनी के प्लान में ज्यादा फायदा मिल रहा है.

Jio का 3599 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 3599 Recharge Plan

वैलिडिटी: 365 दिन/ 1 साल
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: डेली 100 फ्री SMS
डेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)

अन्य बेनिफिट्स: Jio Gold पर इन्वेस्ट करने पर 2% बोनस, नया JioHome का कनेक्शन लेने पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, 3 महीने तक JioHotstar का मोबाइल/टीवी का सब्सक्रिप्शन, JioTV और 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन.

जियो का 3599 रुपये वाला प्लान

Airtel का 3599 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 3599 Recharge Plan

वैलिडिटी: 365 दिन/ 1 साल
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: डेली 100 फ्री SMS
डेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)

अन्य बेनिफिट्स: Free Hellotunes, Perplexity Pro AI का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री स्पैम अलर्ट.

एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान

Vi का 3599 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 3599 Recharge Plan

वैलिडिटी: 365 दिन/ 1 साल
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: डेली 100 फ्री SMS
डेटा: डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)

अन्य बेनिफिट्स: रात 12 बजे से दूसरे दिन 12 बजे तक आधे दिन के लिए Unlimited Data, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा.

Vi का 3599 रुपये वाला प्लान

किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा?

जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही 3599 रुपये में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, लेकिन बेनिफिट्स तीनों ही अलग-अलग दे रही है. सबसे पहले अगर डेटा कि बात करें, तो जियो 2.5GB डेली डेटा दे रही है, तो वहीं एयरटेल और वीआई सिर्फ 2GB डेली डेटा दे रही है. हालांकि, Vi एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स दे रही है. इसके अलावा, अन्य बेनिफिट्स कि बात करें, तो Jio अपने यूजर्स को बेनिफिट्स भी ज्यादा दे रही है. कुल मिलाकर देखा जाये, तो Jio यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट्स दे रही है.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel Rs 799 Plan: एक दाम लेकिन बेनिफिट्स में अंतर, जानिए किसका प्लान रिचार्ज करना है फायदेमंद

यह भी पढ़ें: Jio vs Vi Rs 189 Plan: एक ही दाम में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद? देखें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola