Jio vs Airtel Rs 799 Plan: एक दाम लेकिन बेनिफिट्स में अंतर, जानिए किसका प्लान रिचार्ज करना है फायदेमंद

Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Dec 2025 3:01 PM

विज्ञापन

जियो बनाम एयरटेल 799 रुपये वाला प्लान

Jio vs Airtel Rs 799 Plan: रिलायंस जियो और एयरटेल देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं. दोनों ही अपने यूजर्स को 799 रुपये में प्लान ऑफर करती है. जानिए यहां दोनों कंपनियों के प्लान में से किसका प्लान रिचार्ज करना फायदेमंद है.

विज्ञापन

Jio vs Airtel Rs 799 Plan: Jio और Airtel दोनों ही देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियां है और दोनों ही कंपनियों के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में अपने-अपने यूजर बेस को बनाए रखने के लिए जियो और एयरटेल कई सारे प्लान्स यूजर्स को ऑफर कर रहे हैं. कई प्लान्स तो ऐसे हैं, जिन्हें जियो और एयरटेल एक ही कीमत पर यूजर्स को दे रहे हैं. इन्हीं में से एक है दोनों कंपनियों का 799 रुपये वाला प्लान. Jio और Airtel दोनों के पास ही 799 रुपये वाला प्लान है, लेकिन दोनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में काफी अंतर है. आइए जानते हैं Jio और Airtel में से किसका 799 रुपये वाला प्लान फायदेमंद है.

जियो का 799 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 799 Plan

जियो अपने यूजर्स को 799 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. 84 दिनों के दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB डेली डेटा का फायदा कंपनी यूजर्स को दे रही है. वहीं, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 84 दिनों के लिए JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी फ्री दे रही है. इस प्लान को यूजर्स UPI या फिर MyJio के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं.

एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 799 Plan

एयरटेल के पास भी जियो की तरह 799 रुपये वाला प्लान है, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 84 दिनों की नहीं बल्कि सिर्फ 77 दिनों की ही वैलिडिटी दे रही है. हालांकि, इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB डेली डेटा का फायदा दे रहा है. इसके अलावा, फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस दे रहा है.

Jio vs Airtel: किसका प्लान है बेहतर?

जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियों के 799 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग-डेटा और मैसेजिंग के बेनिफिट्स लगभग एक जैसे मिल रहे हैं, बस फर्क वैलिडिटी का है. दोनों ही कंपनियों के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 1.5जीबी डेली डेटा का फायदा मिल रहा है, लेकिन जियो जहां इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है, तो वहीं एयरटेल 77 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. वहीं, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स कि बात करें तो एयरटेल जहां 17,000 रुपये वाला Perplexity AI Pro का एक्सेस फ्री ऑफर कर रहा है, तो वहीं जियो JioAICloud का एक्सेस दे रहा है. ऐसे में अगर यूजर्स वैलिडिटी चाहते हैं, तो फिर उनके लिए जियो का प्लान अच्छा ऑप्शन है. वहीं, अगर यूजर्स AI का फायदा चाहते हैं, तो वे एयरटेल का प्लान रिचार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जियो या एयरटेल? जानें किसका 1 साल का पैक है बेस्ट

यह भी पढ़ें: Jio vs Vi Rs 189 Plan: एक ही दाम में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद? देखें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola