भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग बढाने के अवसर

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंधों को आगे बढाना चाहता है और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत करने के अवसर हैं. पेंटागन प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका के रक्षा […]
वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंधों को आगे बढाना चाहता है और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत करने के अवसर हैं. पेंटागन प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका के रक्षा मंत्री (एश्टन कार्टर) का मानना है कि सैन्य मामलों पर अमेरिका और भारत के बीच सहयोग और बढाने के अवसर अब भी हैं.”
कुक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘हमारे विश्व के इस हिस्से में साझे सुरक्षा हित हैं. मुझे लगता है कि मंत्री को इस बात का भरोसा है कि हमारे बीच जो मजबूत संबंध हैं, वे भविष्य में और मजबूत होंगे.” उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री जून में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का ‘‘इंतजार कर रहे हैं.” कुक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘जब वह भारत में थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और वह संबंधों को उस यात्रा से आगे बढाना चाहते हैं. वह उन मजबूत संबंधों को और आगे बढाना चाहते हैं जो उन्होंने मंत्री के रुप में कार्यभार संभालने के बाद मंत्री पर्रिकर के साथ स्थापित किए हैं.”
कार्टर पिछले महीने भारत गए थे और इस दौरान उन्होंने भारतीय समकक्ष मनोहर पर्रिकर से बातचीत की थी और वह प्रधानमंत्री से मिले थे. कुक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इन संबंधों को और मंत्री पर्रिकर के साथ अपने संबंध को लेकर मंत्री अच्छा महसूस करते है. मुझे लगता है कि वह इसे सैन्य मामलों पर अमेरिका और भारत के बीच भविष्य में सहयोग के अवसर के तौर पर देखते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और वहां जो ठोस वार्ताएं हुईं, मंत्री उनकी बहुत सराहना करते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




