कोई मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है : शार्जील

Updated at : 12 May 2016 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
कोई मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है : शार्जील

कराची : पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज शार्जील खान ने दावा किया कि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है और उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है. शार्जील के गृहनगर हैदराबाद में पुलिस ने उनके घर का दौरा किया और उसके पिता से इस मामले के बारे में पूछताछ की […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज शार्जील खान ने दावा किया कि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है और उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है. शार्जील के गृहनगर हैदराबाद में पुलिस ने उनके घर का दौरा किया और उसके पिता से इस मामले के बारे में पूछताछ की . लेकिन सीनियर अधिकारी ने कहा कि परिवार ने अभी तक कोई अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की है. अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके द्वारा कोई भी अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गयी है इसलिये हम आगे नहीं बढ सकते.

लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अगर वे शिकायत दर्ज करते हैं तो हम कुछ ही घंटों में मामले की तह तक जा सकते हैं. ” शार्जील ने कहा, ‘‘मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि कुछ लोग मुझे फोन कर रहे हैं और धमका रहे हैं कि अगर मैं उन्हें 200,000 रुपये नहीं दूंगा तो वे मेरी कुछ वीडियो रिलीज कर देंगे. मैं अपने प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि इन वीडियो में छेडछाड की गयी है और मैं इसमें किसी भी तरह से शामिल नहीं हूं. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola