पाक में 11 साल के हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद की गयी हत्या

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 साल के एक हिंदू लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दीगयी. इस घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. बीते 13 अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू […]
कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 साल के एक हिंदू लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दीगयी. इस घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
बीते 13 अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू चिकित्सक के बेटे का शव मिला था. परिवार के लोगों का आरोप है कि बच्चे को जान बूझकर स्विमिंग पूल में फेंका गया ताकि यौन उत्पीड़न और हत्या पर परदा डाला जा सके.
समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार बच्चे के पिता चेतन कुमार ने कहा कि क्लब के भीतर कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनका बेटा एक घंटे से अधिक समय से लापता था. बाद में उनके बेटे का शव स्विमिंग पूल में तैरता मिला और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे.
कुमार ने कहा कि बार-बार आग्रह किये जाने के बावजूद क्लब प्रशासन सीसीटीवी फुटेज नहीं दे रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सिंध सरकार से मांग की है कि वह इस लड़के की कथित हत्या की जांच कराए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




